भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का बडा एक्शन, 200 कर्मचारियों को घर बैठाया

Jul 03 2019

भ्रष्टाचार के खिलाफ योगी सरकार का बडा एक्शन, 200 कर्मचारियों को घर बैठाया

इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक के बाद कई अहम फैसले ले रहे है। योगी सरकार ने पिछले 2 सालों में भ्रष्टाचार के खिलाफ जो कार्रवाई की है, वह देश में अब तक किसी भी प्रदेश की सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई नहीं की है।

जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 600 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही 200 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों को योगी सरकार ने जबरन रिटायर कर दिया है। वहीं, 400 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को बृहद दंड दिया गया है।

बता दें, पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी विभागों से भ्रष्टाचार में लिप्त दोषी, अक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की रिपोर्ट तलब कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए थे कि जो भी रिपोर्ट के आधार पर दोषी और अक्षम पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले सोमवार को योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों निर्देश दिया है कि कोई भी सरकारी अधिकारी और कर्मचारी किसी से भी भेंट और उपहार नहीं ले पाएगा।

वहीं इससे पहले उन्होंने यूपी कैबिनेट बैठक में मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाने के बाद, अधिकारियों को सुबह 9 बजे तक ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए कहा हैं।