इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर सच हुई थी बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी, अब 2023 में दुनिया के साथ ऐसा होगा कि...

Feb 06 2021

इंदिरा गांधी की हत्या को लेकर सच हुई थी बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी, अब 2023 में दुनिया के साथ ऐसा होगा कि...

इंडिया इमोशंस। नास्त्रेदमस की ही तरह बाबा वेन्गा ने भी आने वाले सालों के लिए तमाम भविष्यवाणियां की हैं। हाल के आने वाले सालों को देखें तो उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक साल 2023 में धरती की कक्षा में बदलाव आएगा। वहीं साल 2025 में यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी। इसके अलावा साल 2028 में ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा। खाद्यान्न की कमी खत्म हो जाएगी। बुध की तरफ एक मानव अंतरिक्ष मिशन जाएगा।

साल 2033 में पृथ्वी की बर्फ की विशाल परत गल जाएगी। साल 2043 में यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी। बाबा वेन्गा की भविष्यवाणी की अगर मानें तो साल 2046 में में इंसान हर अंग का निर्माण करना सीख जाएगा। अंगों को बदलना इलाज का अहम हिस्सा बन जाएगा।

वहीं साल 2066 में एक मस्जिद पर हमला होने के बाद अमेरिका अभूतपूर्व हथियार का इस्तेमाल करेगा। इससे तापमान अचानक गिर जाएगा। साल 2100 में कृत्रिम सूरज धरती के अंधेरे हिस्सों को रोशनी देगा। साल 2111 इंसान और रोबोट मिल जाएंगे। उन्हें साइबोर्स कहा गया है। वहीं साल 2154 मेंं क्रमिक विकास के चलते जानवर आधे इंसान बन जाएंगे। और साल 2170 में पृथ्वी अभूतपूर्व सूखे का सामना करेगी।

साल 2195 में एलियंस की मदद से इंसान पानी के नीचे रिहायशी बस्ती बना लेगा। इन बस्तियों में जमीन जैसे सारे इंतजाम होंगे। साल 2196 में एशिया और यूरोप के लोगों मिलने से इंसान की एक नई नस्ल बनेगी। साल 2201 में सूर्य की नाभिकीय क्रियाओं में बदलाव आएगा। सूर्य फीका पडऩे लगेगा और तापमान गिरने लगेगा। साल 2288 में टाइम ट्रैवल संभव हो जाएगा। दूसरे ग्रहों से संबंध बनेंगे। साल 2480 में दो कृत्रिम सूर्य आपस में संघर्ष करेंगे। पृथ्वी पर अंधकार छा जाएगा और साल 3005 में मंगल पर युद्ध होगा। वहीं साल 5079 में दुनिया का अंत हो जाएगा।


जानयिे कौन थे बाबा वेन्गा
असल में पृथ्वी और इंसानी सभ्यता के खत्म होने की तमाम भविष्यवाणियां सामने आ चुकी हैं। कई भविष्यवक्ताओं ने दुनिया के खत्म होने की भविष्यवाणियां की है। जिनमें से कुछ भविष्यवाणियां सच साबित भी हुई। नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों कई हद तक सच साबित हुई हैं, लेकिन इस बार जो भविष्यवाणी सामने आ रही है वो नास्त्रेदमस की नहीं बल्कि बाबा वेन्गा की है। बाबा वेन्गा की भी कई भविष्यवाणियां अब तक सच साबित हुई हैं।

बाबा वेन्गा का जन्म 31 जनवरी 1911 को बुल्गारिया में हुआ था। उन्हें नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि बाबा वेन्गा के जितनी भी भविष्यवाणियां की हैं, वे सभी सच हुई हैं। बाल्कन ने पिछले दिनों फ्रांस और अमेरिका में 9-11 आतंकी हमले से लेकर सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों के सामने आने की भविष्यवाणियां की थीं, जो सच साबित हुईं।

इस घटना के बाद अद्भुत बन गये वेन्गा
यही नहीं बाबा वेन्गा ने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे। साथ ही आने वाले वक्त में मंगल पर युद्ध होगा। बता दें कि बाबा वेन्गा का मूल नाम वेंगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था। उन्होंने 12 साल तक सामान्य जिंदगी जी, लेकिन इसके बाद एक रहस्यमयी तूफान में उनकी आंखों की रोशनी चली गई। कई दिनों बाद वो परिवार को मिलीं लेकिन उनकी आंखों में मिट्टी भर गई थी। बावजूद इसके वो काफी कुछ देखती थीं और भविष्यवाणियां कर लोगों की मदद करती थीं।