भारत और भारत की नीतियों के खिलाफ किसी भी गलत प्रोपगैंडा में न पड़ें: Bollywood

Feb 05 2021

भारत और भारत की नीतियों के खिलाफ किसी भी गलत प्रोपगैंडा में न पड़ें: Bollywood

India Emotions News Desk, Mumbai. भारत ने किसानों के प्रदर्शन का समर्थन करने वाली अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह ‘ना तो सही हैं और ना ही जिम्मेदाराना है।’ विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना और स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग सहित कई मशहूर हस्तियों के भारत में किसानों के प्रदर्शन के बारे में की गई टिप्पणी के बाद आई है। मंत्रालय ने कहा कि प्रदर्शन के बारे में टिप्पणी करने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। वहीं,

इस घटनाक्रम के बाद शाह ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कोई भी दुष्प्रचार भारत की एकता को डिगा नहीं सकता है ! कोई भी दुष्प्रचार भारत को नई ऊंचाइयां छूने से रोक नहीं सकता है। वहीं, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन एवं करण जौहर सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी लोगों से दुष्प्रचार से दूर रहने का आह्वान किया। ऐक्टर अजय देवगन ने कहा, ’ भारत और भारत की नीतियों के खिलाफ किसी भी गलत प्रोपगैंडा में न पड़ें। इस वक्त हमें आपस में न झगड़कर एक साथ खड़े रहना है।


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) नेता राकेश टिकैत ने केंद्र के नए कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बढ़ाते हुए परोक्ष रूप से नरेंद्र मोदी सरकार को चेतावनी दी कि अगर विवादित तीनों कानूनों के खिलाफ गतिरोध जारी रहता है, तो सरकार सत्ता खो सकती है।

मंत्रालय ने कहा है कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना अजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं।


अमेरिकी पॉप गायिका रिहाना, स्वीडन की जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, अमेरिकी अभिनेत्री अमांडा केरनी, गायक जे सीन, डॉ जियस, पूर्व वयस्क फिल्मों के कलाकार मिया खलीफा, अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस सहित कई मशहूर हस्तियों ने भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया है।