"बढ़ई समाज को राजनीतिक अधिकार नहीं, ना ही किसी पद के योग्य समझा जाता "

Jul 28 2019

indiaemotions news network, लखनऊ, अखिल भारतीय बढ़ई महासभा कि प्रदेश कमेटी उत्तर प्रदेश के द्वारा पीएचडी भवन, नियर राज्य सूचना आयोग, विभूति खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ मे प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस सम्मेलन का उद्घाटन माननीय विश्राम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा किया इस सम्मेलन मे कई राज्यो के समाजसेवी व उत्तर प्रदेश के सभी जिलो के जिलाध्यक्ष भी शिरकत किये।

इस सम्मेलन के माध्यम से महासभा राजनीतिक अधिकार के लिए प्रदेश के पदाधिरियो व समाज के लोगों को जागरुक करने का कार्य किया। चुकि यह समाज आजादी के बाद से आज तक राजनीतिक अधिकार नहीं ले पाया है। किसी भी राजनीतिक पार्टी के द्वारा इस समाज के लोगों को लोक सभा राज्य सभा विधान सभा विधान परिषद व किसी भी पद पर ना हीं मनोनीत किया जाता है और ना ही उस जगह के योग्य समझा जाता है ।जबकि हम संख्या में उत्तर प्रदेश में 6% और पूरे देश में 7% के आसपास है इतनी संख्या के बावजूद यह समाज राजनीतिक भागीदारी नहीं ले पा रहा है।।
इस समाज का पुश्तैनी कारोबार पतन की ओर जा रहा है ,इस समाज के युवा बेरोजगार हो रहे हैं यह समाज भुखमरी की कगार पर पहुंच चुका है इस समाज की समस्याओं को किसी भी राजनैतिक पार्टी ने संज्ञान में नहीं लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐलान किया आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में हम उसी पार्टी को वोट करेंगे जो हमें राजनीतिक अधिकार दिलाने का काम करेगी।

इस सम्मेलन मे समाज मे उत्क्रिष्ट कार्य के लिये विश्राम शर्मा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय बढ़ई महासभा के द्वारा 41 सम्मानित समाज सेवियों को समाज का सर्व श्रेष्ठ पुरस्कार बढ़ई रत्न से सम्मानित किया गया।

इस सम्मेलन का कुशल संचालन मा0 मईयादीन पंचाल प्रदेश उपाध्यक्ष व बुंदेल खंड प्रभारी ने किया।इस सम्मेलन में इश्वर दीन शर्मा राष्ट्रीय सरक्षक’ विपिन शर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरपी शर्मा अध्यक्ष विश्वकर्मा मंदिर, हरिमोहन पंचाल राष्ट्रीय सन्गठन मंत्री’ गया प्रसाद शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री , आलोक शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डा. प्रशुराम शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, राजेंद्र शर्मा अधिवक्ता, सुशील शर्मा अधिवक्ता, राम लखन शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, ओंकार शर्मा जिलाध्यक्ष बक्सर बिहार विजय शर्मा युवा उपाध्यक्ष ने भी सम्बोधित किया।

इस सम्मेलन के माध्यम से बढई जाति को सत्ता में भागिदारी देने, अनुसूचित जाति में सम्मिलित करने, आरा मशीन को बढई जाति के लिए लाईसेंस मुक्त करने, व फर्नीचर से सम्बंधित सरकारी कामों में 75 प्रतिशत बढई जाति के लिए आरक्षित करने, वंश परम्परागत, बढई जाति के पैत्रिक व्यवसाय को जी0 एस0 टी की परिधि से बाहर रखने, बढ‌ई विकास बोर्ड, बढई आयोग गठित करने सहित 21 सुत्रिय मांगों का ज्ञापन मा0 मुख्य मंत्री व मा0प्रधान मंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्णय किया गया

इस सम्मेलन मे प्रमुख रूप से सर्वश्री अवलेश शर्मा,विनीत शर्मा,पुनित गौड, राधेश्याम शर्मा,, राम खेलावन शर्मा, सुर्य देव शर्मा, , जिलाध्यक्ष लखनऊ रामखेलावन शर्मा, नगर अध्यक्ष लखनऊ पवन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रामराज शर्मा, युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा, प्रदेश सचिव गुड्डू शर्मा, प्रदेश प्रचार मंत्री श्याम विहारी विश्वकर्मा, सुनिता शर्मा, लखनऊ उपाध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, युवा जिला अध्यक्ष अवधेश शर्मा, बालखीला शर्मा, खिलाडी शर्मा, अशोक शर्मा जिला अध्यक्ष बाराबंकी व रामपति विश्वकर्मा, संजय शर्मा, राजेंद्र शर्मा जी प्रदेश यूवा उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, प्रदेश कोशध्यक्ष श्री हीरालाल शर्मा, श्री झोटिल शर्मा, महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती मालती शर्मा, वार्ड अध्यक्ष खिलाडी शर्मा, परशुराम शर्मा, प्रदेश महिला जिला अध्यक्ष ऊषा शर्मा, दिनेश शर्मा, सूर्यपति शर्मा, संजय शर्मा, कमल शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, भानु प्रताप शर्मा, रामेश्वर कुशवाहा, समसुल हक़, मनोरन्जन कुशवाहा, विनय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, गुड्डू शर्मा, श्री राजेश शर्मा, श्री बलकिला शर्मा, श्री अवधेश शर्मा, श्री कृष्णा मास्टर, श्री अनिरुद्ध प्रसाद, रितेश शर्मा, प्रिन्स शर्मा, सुदामा शर्मा, नन्द लाल गुप्ता, नन्द लाल शर्मा सहित सैकडो पदाधिकारी उपस्थित थे।