युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप

Feb 15 2021

युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से मचा हड़कंप

India Emotions, Lucknow.   आशियाना थाना इलाके में तालाब के किनारे सोमवार सुबह  एक पेड़ के सहारे अंगौछे से  युवक का लटका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  वहीं पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

 
आशियाना थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह थाना क्षेत्र स्थित देवी खेड़ा गांव  में एक तालाब के किनारे  एक पेड़ की शाखा के सहारे अंगौछा से फांसी के फंदे पर एक युवक का लटका शव मिला था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
वहीं मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र स्थित देवी खेड़ा मकान सख्या 588क/80  में रहने वाले 18 वर्षीय सुमित पुत्र स्व सुग्गी लाल के रूप में हुई है।
 
मृतक के परिजनों के मुताबिक छह भाईयों में सबसे छोटा था मृतक वहीं मृतक की मां कलावती के मुताबिक बीती रात दस बजे खाना खाने के बाद घर में बिना बताए  सुमित कहीं चला गया था और सोमवार सुबह सुमित का  शव अंगौछे के सहारे पेड़ से लटका हुआ मिला था।