बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में दहशत: अखिलेश यादव
India Emotions, Lucknow. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में खुलेआम सत्ता संरक्षित अपराध हो रहे हैं। हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाओं से आम जनता में दहशत व्याप्त है। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।
व्यापारियों का जान-माल सुरक्षित नहीं है। महिलाओं में असुरक्षा व्याप्त हो गयी है। प्रयागराज के धूमनगंज में छेड़छाड़ का विरोध कर रहे फौजी की हत्या और ग्रेटर नोएडा में अपहृत बच्चे की हत्या कर दी गई। इसके अलावा औरैया में सर्राफ की गोली मार कर हत्या एवं लूट की घटनाएं उत्तर प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं।
===============================
लखनऊ, कपिलवस्तु सिद्धार्थ नगर की नेपाल सीमा के निकट बर्डपुर नं04 गांव नंदनगर में समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सात गरीब युगलों की शादी समारोह पूर्वक सम्पन्न कराई। गांव प्रधान श्री हनुमान पाण्डेय के साथ सर्वश्री श्रीराम जायसवाल, अनुराग जायसवाल, प्रमोद यादव आदि ने सहयोग दिया। शादी वाले युगलों को घरेलू उपयोग के सामान के अतिरिक्त साइकिलें भी भेंट की गई। वृक्षारोपण के लिए नवविवाहितों को पौधे भी बांटे गए। इन युगलों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने अपने वर्चुअल सम्बोधन में आशीर्वाद दिया।
श्री अखिलेश यादव ने शादी वाले युगलों के साथ उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि शादीशुदा लोगों को साइकिल की भेंट बहुत उपयोग…
=========================
लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर के मछली शहर से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव (69वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है और संतप्त परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
श्री ज्वाला प्रसाद यादव जौनपुर जिले की मछली शहर सीट से चार बार विधायक रहे। वे लम्बे समय से बीमार थे। आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादी पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई हैं।