यूपी में शीघ्र लगेगा लोन मेला

Jan 24 2021

यूपी में शीघ्र लगेगा लोन मेला

India Emotions. लखनऊ। सूबे में शीघ्र ही ऑनलाइन लोन मेले का आयोजन किया जायेगा। सूबे के उद्योगों में नयी जान फूंकने और युवाओं को राजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए लोन मेले की तैयारियां की जा रहीं हैं। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक, प्रदेश में किसान कल्याण मिशन 825 विकास खण्डों में चलाया गया। किसान कल्याण मिशन के माध्यम से किसानों को उपज से लेकर, फसल के विक्रय तक, खेती के लिए उपकरण व तथा अनुदान, सिंचाई, बीजों की उपलब्धता आदि विषयों पर चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से अवगत कराया गया।

उन्होंने बताया कि किसान कल्याण मिशन 6 जनवरी, 2021 को 303, 13 जनवरी, 2021 को 303 तथा 21 जनवरी, 2021 में शेष विकास खण्डों में किसान कल्याण मिशन चलाया गया था।

श्री सहगल ने बताया कि किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उनकी फसल को खरीदे जाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जिसके क्रम में प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक 619.95 लाख कु. धान किसानों से खरीदा गया है, जो पिछले वर्ष से लगभग डेढ़ गुना अधिक है। प्रदेश में प्रथम बार मक्का की खरीद करते हुए 10 लाख कु. मक्का किसानों से खरीदा गया है। इसके अतिरिक्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र में मूंगफली किसानों से खरीदी जा रही है।