विवादिय गाना यू-ट्यूब पर अपलोड करने वाले गायक को लखनऊ पुलिस ने गोण्डा से गिरफ्तार किया

Jul 27 2019

विवादिय गाना यू-ट्यूब पर अपलोड करने वाले गायक को लखनऊ पुलिस ने गोण्डा से गिरफ्तार किया

indiaemotions news network, लखनऊ। विवादिय गाना गा कर यू-ट्यूब पर अपलोड करने वाले गायक को हजरतगंज पुलिस ने गोण्डा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था। जो ना बोले जय श्री राम उसको भेजो कब्रिस्तान' बोल का गाना था। पुलिस ने गायक वरुण बहार और उसके साथी कलाकारों को भी गिरफ्तार किया है। गायक के इस गाने से विवाद पैदा हुआ था और देश के अनेक थानों में उसके खिलाफ रिपोर्ट्स दर्ज हुई थी।


आग पढ़े पूरा मामला
पुलिस के मुताबिक गायक वरुण बहार गोंडा के मनकापुर थाने के बन्दरहा गांव का रहने वाला है। वरुण के परिजनों ने बताया कि वह बीते 15 सालों से गीत गा रहा है। वह देशभर में कई जगह मंचों पर गीत गा चुका है। पुलवामा अटैक के बाद भी उसने कई देशभक्ति के गीत गए थे, ज‍िसे लोगों ने बहुत पसंद क‍िया था।

कुछ दिनों पूर्व वह जिस कंपनी में गाना गाता था, वहां पर उसे इस गाने की लाइन दी गई थी। गाना जब यू-ट्यूब पर अपलोड हुआ तो कई लोगों ने इसका विरोध किया। जिससे चलते देश भर में वरूण के खिलाफ रिपोर्ट्स दर्ज की गई।


क्या बोले पुलिस अधिकारी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया क‍ि पुलिस चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसमें गायक, लेखक और वीडियो बनाने वाले हैं। त्रिवेणीनगर के राजेश वर्मा ने गोंडा पक्षी विहार के संतोष यादव व मुकेश पांडेय से गीत लिखवाया था, ज‍िसे वरुण उपाध्याय उर्फ बाहर ने गाया था। सभी के बयान दर्ज किए गए हैं जिसके बाद अरेस्ट किया गया है।