सड़क और सीवर लाइन तभी बनेगी जब वजट होगा, हाउस टैक्स तो भरना ही पड़ेगा: अधिशासी अभियंता

Jan 13 2021

सड़क और सीवर लाइन तभी बनेगी जब वजट होगा, हाउस टैक्स तो भरना ही पड़ेगा: अधिशासी अभियंता

India Emotions. लखनऊ। जानकीपुरम् प्रथम वार्ड के गोडियन पुरवा यदु बिहार कालोनी के दर्जनों लोग क्षेत्रीय व्यापारियों के साथ मंगलवार को अपनी मूलभूत समस्याओं को लेकर सड़क पर उतर कर जोरदार का प्रदर्शन करते हुए नगर निगम के खिलाफ नारे लगाये। पीड़ित प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर निगम बीते बीस सालों से हाउस टैक्स ले रहा है, लेकिन हमारी समस्याओं की तरफ ध्यान नही दे रहा है। कालोनी का मुख्य मार्ग कच्चा गलियारा है और सीवर लाइन भी आज तक नही डाली गई।


कोई सुनवाई नही -
नगर निगम, विधायक और क्षेत्रीय पार्षद से लगातार इस समस्या की शिकायत की गई। मगर कोई सुनवाई नही हुई। जबकि हम लोग लगातार हाउस टैक्स जमा करते चले आ रहे हैं। बरसात के दिनों पानी निकास के लिए नाली नही है, सड़क पर कीचड़ जमा हो जाता जिससे लोगों के एक्सीडेंट होते रहते हैं।

आवादी हजारों, सड़कें आज भी कच्ची-
जानकीपुरम् नहर रोड व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री विनोद सिंह ने बताया कि जानकीपुरम् प्रथम वार्ड यदु बिहार कालोनी गोडियन पुरवा बीते करीब पच्चीस वर्षों से नगरनिगम की जद में आ चुका है। यहां हजारों की संख्या में आवादी, लेकिन सड़कें आज भी कच्ची हैं और नगर निगम के द्वारा आज भी सीवर लाइन डाली नहीं गई है।

पीड़ित का कहना है -
वहीं बीएन पाठक का कहना है कि 2011 से नगर निगम को हाउस टैक्स जमा करते चले आ रहा हूँ फिर नगर निगम हमारी समस्याओं का ध्यान नही दे रहा है। 12 मई 2017 को ग्रामवासी एवं कालोनीवासी सामूहिक रुप से क्षेत्रीय भाजपा विधायक डॉ.नीरज बोरा को इस समस्या के समाधान के लिए लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था, लेकिन हम लोगों की समस्या जैसी तैसी बनी हुई है। मौजूदा पार्षद शीबा चाँद से भी अनेकों बार शिकायत की गई। मजबूरन आज हम लोगों को सड़क उतरना पड़ा।

अधिकारी ने बताया -
इस सम्बंध में नगर निगम जोन-3 के जोनल अधिकारी राजेश सिंह ने कहा कि इस समस्या के बारे अधिशासी अभियंता से बात कर लें। वहीं जब अधिशासी अभियंता मनीष अवस्थी जोन-3 से पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी पार्षद से कर लें। उन्होंने ने यह भी कहा जब वजट आयेगा तभी विकास हो पायेगा। शहरी सीमा में रहने वालों को हाउस टैक्स देना ही पड़ेगा