UK में कोरोना वायरस का नया स्वरूप, UP में सावधानी व सतर्कता

Dec 24 2020

UK में कोरोना वायरस का नया स्वरूप, UP में सावधानी व सतर्कता
9 दिसम्बर के बाद UK से UP आए लोगों की RTPCR अनिवार्य

India Emotions. लखनऊ. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने को सम्बोधित करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप के दृष्टिगत पूरी सावधानी व सतर्कता बरती जा रही है। UK में वायरस के नए स्वरूप के मिलने पर 9 दिसम्बर, 2020 के बाद UK से प्रदेश में आए लोगों की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर विधि से टेस्टिंग की जायेगी तथा कोविड प्रोटोकाॅल का भी पालन कराया जायेगा। प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 2.29 करोड़ से अधिक कोविड-19 के टेस्ट किये जा चुके हैं। घर-घर सर्वें का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा सर्विलांस के माध्यम से लगभग 15 करोड़ लोगों तक पहुंच कर उनका हालचाल लेते हुए कोविड-19 संक्रमण की जानकारी भी ली गयी है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे अधिक कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से सम्पर्क किया गया है। प्रदेश में कन्टेनमेंट जोन तथा हाटस्पाॅट एरिया में भी कमी आयी है। प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि मास्क पहने, हाथ साबुन से धोते रहे, सैनेटाइजर का प्रयोग करे तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचे।

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,40,055 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,29,72,685 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना सेे संक्रमित 1166 नये मामले आये हैं। प्रदेश में 16,299 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 5,54,202 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में कोविड-19 का रिकवरी प्रतिशत 95.75 है। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,77,450 क्षेत्रों में 4,94,482 टीम दिवस के माध्यम से 3,07,50,398 घरों के 14,97,20341 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4584 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है। अब तक 3,08,716 लोगों ने चिकित्सीय परामर्श लिया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि वायरस के नये स्वरूप सामने आने पर भारत सरकार ने यूनाइटेड किंगडम के बीच की उड़ाने स्थगित कर दी हैं। यू0के0 में वायरस के नए स्वरूप से मिलने पर यू0के0 से 09 दिसम्बर, 2020 के बाद प्रदेश में आए लोगों की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर विधि से टेस्टिंग की जायेगी तथा कोविड प्रोटोकाॅल का भी पालन कराया जायेगा। यूनाइटेड किंगडम के अलावा अन्य आने वाले लोग अपनी जांच करायें। इसके अलावा सभी लोग मास्क पहनें, हाथ साबुन-पानी से धोते रहें तथा लोगों से दो गज की दूरी बनाये रखें। जब तक वैक्सीन नहीं आती तब तक पहले से बीमार बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं को संक्रमण से बचाना होगा। प्रदेश सरकार वैश्विक महामारी कोविड-19 के नियंत्रण के लिए तकनीकी का व्यापक और बेहतर प्रयोग कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के डी0जी0 मेडिकल हेल्थ उ0प्र0 के पोर्टल पर जाकर घर बैठे ही आप अपने कोविड-19 टेस्टिंग के परिणाम को देखा जा सकता है। मेरा कोविड केन्द्र ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता द्वारा 05 किलोमीटर के दायरे में स्थित कोविड-19 जांच केन्द्र की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। इसके साथ-साथ केन्द्र पर उपलब्ध कोविड-19 की टेस्टिंग विधि की जानकारी भी मिलेगी।