प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हनुमान गढ़ी फिर राम लला के दर्शन किये

Aug 05 2020

प्रधानमंत्री मोदी ने पहले हनुमान गढ़ी फिर राम लला के दर्शन किये

इंडिया इमोशंस न्यूज नेटवर्क, अयोध्या। प्रधानमंत्री ने अयोध्या में पहुंचकर सबसे पहले हनुमान गढ़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली के दर्शन किये, आरती की, परिक्रमा की।

यहां उन्हें चांदी का मुकुट और एक शॅाल भेंट की गई।

यहां से निकल कर वह राम लला के दर्शन करने पहुंचे। यहां सबसे पहले वह प्रभु श्रीमराम के चरणों में दण्डवत हो गये।

यहां भी आरती की, परिक्रमा की।

दोनों ही स्थानों पर प्रवेश करने से पहले पीएम मोदी ने अपने हाथें को सेनेटाइज किया।

दोनों ही स्थानो पर हिदू परम्परा के अनुसार दर्शनोपरांत दान भी किया।

राम लला परिसर में पारिजात का पौधा लगाया।

सभी स्थानों पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ साथ-साथ रहे।

अब वह भूमि पूजन कर रहे हैं।