UP: धान क्रय केन्द्र में लापरवाही के चलते 2 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी निलम्बित

Oct 23 2020

UP: धान क्रय केन्द्र में लापरवाही के चलते 2 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी निलम्बित

india emotions news network. लखनऊ. उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के संक्रमण दर में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन यह समय और अधिक सावधान रहने का है।

मुख्यमंत्री जी ने आज माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 3317 एल-टी ग्रेड शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किये है। गत दिनों 3100 बेसिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिये गये है।

प्रदेश में 1535 थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी हैं जिसका आज शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री जी ने सभी आयोग को भी निर्देश दिये है कि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लायी जाये। श्री सहगल ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा मिशन रोजगार का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक गतिविधियां तेजी से संचालित हो रही है।

प्रदेश में विद्यमान 4.35 लाख इकाईयों को आत्मनिर्भर पैकेज के अन्तर्गत रू0 10,744 करोड के ऋण स्वीेकृत कर वितरित किये जा रहे हैं। प्रदेश में उद्योगों और निजी क्षेत्र में भी रोजगार सृजन की प्रक्रिया जारी।

आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार/स्वरोजगार सृजन अभियान में इस वित्तीय वर्ष में 14 मई से आजतक 5.76 लाख नई डैडम् इकाईयों को रू0 15,484 करोड के ऋण वितरण किया गया है।

श्री सहगल ने बताया कि मुख्यमंत्री जी द्वारा धान खरीद की समीक्षा की जा रही है। मुख्यमंत्री जी ने इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसानों के धान की खरीद समय से हो तथा उन्हें धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले।

मुख्यमंत्री जी ने कहा है कि संबधित जिलाधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि वह किसानों को धान खरीद का न्यूनतम समर्थन मूल्य अवश्य मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर इस कार्य में लगे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री जी ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये है कि किसी भी किसान को समस्या न हो और सभी अधिकारी आकस्मिक निरीक्षण करे। 17 क्रय केन्द्रों के प्रभारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी है।

उन्हांेने कहा है कि किसानों से अपील कि है कि अपना धान, निकटतम धान क्रय केन्द्र पर ही लेकर जाए और बिचैलियों के सम्पर्क में न आये। उन्होंने बताया कि धान क्रय केन्द्र मंे लापरवाही के चलते 02 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी को निलम्बित किया गया है।