पीलीभीत में सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने दिए मृतक आश्रितों को 5 लाख रु. की आर्थिक सहायता के निर्देश

Oct 17 2020

पीलीभीत में सड़क दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने दिए मृतक आश्रितों को 5 लाख रु. की आर्थिक सहायता के निर्देश
हादसे में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश

इंडिया इमोशंस न्यूज नेटवर्क, लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद पीलीभीत में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने इस दुर्घटना के प्रत्येक मृतक के आश्रितों को 05 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।