मऊ विधायक मुख्तार अंसारी का अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग गिराई गयी

Aug 28 2020

मऊ विधायक मुख्तार अंसारी का अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग गिराई गयी

india emotions news network, लखनऊ। मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी की डालीबाग कालोनी स्थित अवैध कब्जे वाली बिल्डिंग को एलडीए, प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ गुरुवार को विरोध बाद गिराई गई। जताया। नोकझोंक करने वाले लोगों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया।

यह कार्रवाई सुबह सात बजे से शुरु की गई। जिसमे 20 से ज्यादा जेसीबी मशीनों को भवन को गिराने में लगाया गया है। सबसे पहले टीम ने दो टावर के मैन गेट का ताला तोड़कर उसको जमींदोज किया।गेट का ताला तोड़कर और वहां बने निर्माण से सामान निकाल कर पुलिस ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा टावर के मकान में कोई रह नहीं रहा था। लेकिन कुछ सामान रखा था, जिसे टीम ने उठाकर घर के बाहर फेंक दिया।


मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने बताया कि यह दोनों बिल्डिंग पहले मुख्तार की मां के नाम पर थी। गलत तरीके से रजिस्ट्री कराई गई थी। मूलतः यह निष्क्रांत संपत्ति यानी 1956 से पहले पाकिस्तान गए लोगों की है। इसमें बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने पर इसे तोड़ने की कार्रवाई की गई है।

प्रशासन बिल्डिंग के तोड़ने का खर्चा, अब तक का किराया भी वसूलेगी। इस निर्माण के लिए जिम्मेदार रहे तत्कालीन अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।