विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमैप (CIMAP) के प्रांगण में औषधीय एवं सगंध वृक्षों का रोपण

Jun 06 2020

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीमैप (CIMAP) के प्रांगण में औषधीय एवं सगंध वृक्षों का रोपण

इंडिया इमोशंस न्यूज नेटवर्क, लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीएसआईआर– सीमैप के प्रांगण में औषधीय एवं सगंध वृक्षों का रोपण किया गया। रोपण के लिए वृक्षों की तीन प्रजातियों चन्दन, सीता अशोक तथा रूद्राक्ष को शामिल किया गया।

वृक्ष रोपण का शुभारम्भ निदेशक सीएसआईआर-सीमैप डॉ0 प्रबोध कुमार त्रिवेदी द्वारा किया गया तथा उन्होने चन्दन का वृक्ष लगाया। साथ ही वृक्षारोपण के कार्य को वरिष्ठ वैज्ञानिको, सेवानिवृत होने वाले कर्मचारी सुरेन्द्र कुमार शर्मा और शोद्धार्थियों द्वारा आगे बढाया गया। विभिन्न वृक्षों के रोपण के दौरान सामाजिक दूरी का खास ध्यान रखा गया।

वृक्षारोपण के समय, परिसर के अन्य वैज्ञानिक, अधिकारी तथा कर्मचारीगण तथा शोद्धार्थी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सीमैप में वी एस प्रगाधीश, वैज्ञानिक विश्व ने विश्व पर्यावरण दिवस पर इन्स्टिट्यूशनल सेमिनार भी आयोजित किया गया, जिसमें उन्होने पौधों के विकास में परागण पारिस्थितिकी तंत्र-सेवा के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। सभी फल सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद परागण के परिणाम हैं।

परागणकों की पारिस्थितिकी को समझना महत्वपूर्ण,जिसमें अद्रश्य रासायनिक और अजैविक संकेत शामिल हैं जो मधुमाखियाँ तथा परागण करने वाले कीटों को फूल की पहचान करने के लिए काम करते हैं। यह डेटा जलवायु और पर्यावरण परिवर्तन के प्रभाव की परिकल्पना के लिए सहायक है।