पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज

Jun 26 2020

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, लाठीचार्ज

india emotions news network, lucknow. लखनऊ। लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ सड़क पर उतरे सपा कार्यकर्ता, विधानसभा मार्ग पर जाम लगाकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।तो पुलिस के समझाने से न मानने पर भांजी लाठियां भांजने सपा कार्यकर्ता तितर बितर हुए। पुलिस ने कुछ सपाइयों को हिरासत में लेकर कैंट थाना ले गये।

बता दें, शु्क्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि के खिलाफ विधानसभा के सामने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी-नहीं चलेगी, योगी-मोदी सरकार इस्तीफा दो के नारे लगाए।

बीच सड़क बैठ कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिससे पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने पहले इन कार्यकर्ताओं को वहां से हटाने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ता जब नहीं माने तो पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा।

विधानसभा के सामने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तख्ती बैनर और ट्रैक्टर लेकर डीजल-पेट्रोल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ विधानसभा के सामने आ गए। सुबह तकरीबन साढ़े 9 बजे का समय था। विधानसभा के सामने लोकभवन में लगातार नौकरशाहों की गाड़ियां आ रही थीं। तभी हजरतगंज चौराहे की ओर से लाल टोपी और सफेद कुर्ते पायजामे में कुछ युवा भाजपा सरकार के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दिए।