अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर चले गए, मैं टूट चुका हूं।’

Apr 30 2020

अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर चले गए, मैं टूट चुका हूं।’
File Photo

India Emotions News Network, Mumbai. फ़िल्म जगत के लिए यह दो दिन में बेदम कर देने वाला दूसरा झटका है। बुधवार को अभिनेता इरफ़ान ख़ान ने इस संसार को अलविदा कह दिया था और आज ऋषि कपूर भी चले गए। दोनों अभिनेताओं के जाने से मायानगरी और फ़िल्मी दुनिया में शोक है। अभिनेता ऋषि कपूर का निधन हो गया है। कपूर को बुधवार को मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 67 साल के कपूर 2018 से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे और अपने इलाज के लिए एक साल तक अमेरिका में रहे थे। दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्विटर पर कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए कहा, ‘ऋषि कपूर चले गए, मैं टूट चुका हूं।’


एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की उम्र में निधन हो गया है। कल रात खबर आई थी कि सांस लेने में परेशानी के कारण ऋषि कपूर को एचएन रिलाइंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सुबह में अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि ऋषि कपूर का निधन हो गया है। मैं टूट चुका हूं।


केंद्रिय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भी ऋषि कपूर के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा ऋषि कपूर के जाने पर शॉक्ड हूं। वह केवल एक अच्छे अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। परिवार, दोस्त और फैन्स को संवेदनाएं।

ऋषि कपूर का साल 2018 में कैंसर का इलाज चला और वे करीब एक साल से ज्यादा वक्त न्यूयॉर्क में रहे, जहां पर उनका इलाज किया गया। उनके साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू सिंह थी। फरवरी में स्वास्थ्य कारणों के चलते ऋषि कपूर को दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नीतू ने कैंसर के खिलाफ लड़ाई के बारे में बताया था, "मेरी पहली प्रतिक्रिया वास्तव में बहुत खराब थी, मैं टूट गई थी, मेरे बच्चे टूट गए थे। हम ये नहीं जान पा रहे थे कि क्या करें। लेकिन, तब हमने सोचा खुद से ये कि हमें ही इस चुनौती से पार पाना है।"