सोनभद्र नरसंहार का खौफनाक वीडियो वायरल, खेत में बिछी लाशें

Jul 23 2019

सोनभद्र नरसंहार का खौफनाक वीडियो वायरल, खेत में बिछी लाशें

इंडिया इमोशंस न्यूज सोनभद्र। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सोनभद्र जिले के मूर्तिया गांव में खेले गए (Sonbhadra Land Dispute Violence) खूनी खेल नरसंहार का खौफनाक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में गोलियों की तड़ातड़ाहट के बीच लोगों की चीख पुकार मची हुई। वीडियो के मुताबिक, यूपी के सोनभद्र में पिछले 17 जुलाई को हुए नरसंहार के खौफनाक वीडियो में लोग हथियारों से लैस होकर हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालात इतने खौफनाक है कि सिर्फ और सिर्फ खून से सनी लाशें और रोने पीटने की आवाज़ सुनी और देखी जा सकती है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक शख्स पूछ रहा है कि किसने गोली मारी तो वहां मौजूद लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में घटना के तुरंत बाद होने वाली चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। इस नरसंहार में 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस मामले में प्रशासन की ओर 29 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। साथ ही कई अन्‍य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं जिले में 2 महीने तक धारा 144 लगा दी गई है।

गौरतलब है कि 17 जुलाई को गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोंड आदिवासियों पर जमीन के कब्जे को लेकर हमला कर दिया था। गांव के प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर ने एक बड़ी जमीन खरीदी थी, लेकिन इस पर पीढ़ियों से आदिवासी खेती कर रहे थे।

प्रधान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए आया था। इस दौरान प्रधान के लोगों ने आदिवासियों पर बंदूक, डंडा, गंडासे और दूसरे हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं 24 से ज्यादा घायल हो गए।

‘सोनभद्र नरसंहार’ के बाद शुक्रवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोनभद्र में मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंची थीं। अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने के बाद कांग्रेस महासचिव उम्भा गांव में मृतकों के परिजनों से मिलने जा रही थीं, इसी दौरान उन्हें रास्ते में पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले गई थी।

पीड़ितों से मिलने की मांग करते हुए चुनार गेस्ट हाउस में प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई थीं। शुक्रवार की रात उन्होंने भषण गर्मी में गेस्ट हाउस में धरने पर गुजारी। 24 घंटे बाद पीड़ितों ने चुनार गेस्ट हाउस के बाहर प्रियंका गांधी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने अपना धरना खत्म किया था। वहीं रविवार को सीएम योगी ने सोनभद्र का दौरा किया था।