महेन्द्र सिंह धोनी का फैसला: दो महीने क्रिकेट से दूर, सैनिकाें के साथ रहेंगे

Jul 20 2019

महेन्द्र सिंह धोनी का फैसला: दो महीने क्रिकेट से दूर, सैनिकाें के साथ रहेंगे

इंडिया इमोशंस न्यूज मुंबई। भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni) ने अपने संन्यास और वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने पर अब विराम लगा दिया है।
38 वर्षीय धोनी ने बीसीसीआई (BCCI) को सूचित किया कि वे फिलहाल दो महीने किसी भी तरह की क्रिकेट के लिए अनुपलब्ध रहेंगे। पूर्व कप्तान धोनी अगले 2 महीनों के लिए पैरा सैन्य रेजिमेंट में शामिल रहेंगे। लेकिन धोनी ने संन्यास का एलान नहीं किया है, लेकिन वह 2 महीने क्रिकेट नहीं खेलेंगे। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में यह आ रहा था कि धोनी वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

इससे पहले धोनी के संन्यास की खबरों पर उनके मैनेजर और दोस्त अरुण पांडे ने भी बयान दिया था। अरुण पांडे ने कहा था कि धोनी का अभी संन्यास का कोई इरादा नहीं है और माही के क्रिकेट छोड़ने का कोई योजना नहीं है।