मृतका विवाहिता के भाई ने बहन के ससुराल जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Feb 22 2020

मृतका विवाहिता के भाई ने बहन के ससुराल जनों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप
file photo

india emotions news network, lucknow. कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली एक विवाहिता ने गुरुवार को अपने घर के कमरे में लगे पंखे के हुक में साड़ी से फांसी लगा अपनी जान गंवा दी थी । पुलिस की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने बहन की सास, ससुर, जेठ व पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को लिखित तहरीर दी है।

मृतका के भाई से तहरीर लेकर स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल कर रही है।

कृष्णा नगर थाना क्षेत्र स्थित कनौंसी में रहने वाली मृतका विवाहिता आरती पत्नी नागेन्द्र सिंह ने गुरुवार को अपने घर में लगे पंखे के हुक में साड़ी से फांसी लगा अपनी जान गंवा दी थी। वहीं स्थानीय पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने मृतका के ससुराल जनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं मृतका के भाई धर्मेन्द्र सिंह निवासी हरदोई ने बताया कि उसने अपनी बहन आरती का विवाह वर्ष 2012 जून माह में कनौंसी कृष्णा नगर के रहने वाले नागेन्द्र सिंह पुत्र विष्णु प्रताप सिंह के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ किया था।

वहीं विवाह के बाद से ही सास बिट्टन , ससुर विष्णु ,जेठ रणखम्भन सिंह व पति नागेन्द्र सिंह विवाह के बाद से ही चार पहिया कार के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। जिसके बाद मृतका आरती को समझा-बुझाकर वहीं रहने की बात कही। जिसके बाद उनकी बहन ने दो पुत्री एजल व आराध्या के जन्म के बाद पुत्र के जन्म न होने के कारण आएदिन मृतका के ससुराल जन लड़ाई झगड़ा कर दहेज की मांग करते थे।

वहीं गुरुवार को कृष्णा नगर पुलिस द्वारा बहन आरती के मौत की जानकारी हुई। जिसके बाद स्थानीय कृष्णा नगर पुलिस से ससुराल जनों के खिलाफ दहेज हत्या की शिकायत की है। लेकिन कृष्णा नगर पुलिस मृतका आरती के ससुराल जनों के खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मुकदमा दर्ज करने की बजाय मुकदमा दर्ज करने में टालमटोल करने में जुटी हुई है।

वहीं कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी रत्नेश सिंह का कहना था कि सात वर्ष बाद दहेज हत्या का मुकदमा नहीं बनता है। लेकिन मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।