रैली में 'जय श्री राम' के नारे के बाद पुलिस अधिकारियों पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा, पूछा कितने स्टार लगे है!

Feb 15 2020

रैली में 'जय श्री राम' के नारे के बाद पुलिस अधिकारियों पर फूटा अखिलेश यादव का गुस्सा, पूछा कितने स्टार लगे है!

इंडिया इमोशंस न्यूज कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का गुस्सा पुलिस अधिकारियों पर उस समय फूट पड़ा जब एक रैली को संबाेधित करने के दौरान भीड़ में से किसी ने 'जय श्री राम' के नारे लगा दिए। इस नारे के बाद अखिलेश यादव तिलमिला गए और मंच के पास मौजूद पुलिस अधिकारियों को फटकार लगा दी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान किसी भीड़ में से किसी ने 'जय श्री राम' का नारा लगा दिया। अखिलेश यादव इससे गुस्सा हो गए और मंच से नीचे खड़े पुलिस अधिकारियों को डांटने कहा कि आपके होते हुए ये कैसे हो सकता हैं। यहीं नहीं अखिलेश यादव ने पुलिस अधिकारी से पूछा की आपके ऊपर कितने स्टार लगे है, उन्होंने पुलिस अधिकारी से कहा कि आपके होते हुए यह नारे लगाने वाले यहां कैसे आ गए। उधर अधिकारी ने जब उन्हे समझाना चाहा तो अखिलेश यादव ने कहा कि आपकी सुरक्षा में ऐसे कैसे हुआ, क्या कर रहे हैं आप, जाइए अपने कप्तान साहब को लेकर आइए। उन्होंनेे आगे कहा कि अब हम यहां से तभी जाएंगे, जब आप नारा लगाने वाले का नाम, पता और पिता जी का नाम दे दोगे।'
उल्लेखनीय है कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को गैस की बढ़ी कीमतों के खिलाफ समाजवादी पार्टी की ओर से कन्नौज में आयोजित रैली को संबोधित करने के लिए वहां पहुंचे थे। जहां ये पूरा वाक्या हुआ।

उधर अखिलेश यादव के इस रवैये पर भाजपा नेताओं की रडार में आ गए हैं। कई नेताओं ने ट्वीट करते हुए अखिलेश के इस रवैये को लेकर हल्ला बोला है।