वेलेनटाइन-डे: कुछ रिश्ते बस...

Feb 14 2020

वेलेनटाइन-डे: कुछ रिश्ते बस...

कुछ रिश्ते बस एहसास के होते हैं,
अनसुलझे, अनजान से होते हैं,
सिर्फ आभास के होते हैं...
कुछ रिश्ते एहसास के होते हैं।
-------
गुनगुनी धूप तो ठंडी छांव से होते हैं,
दूर होकर भी पास के होते हैं,
पर विश्वास के होते हैं...
कुछ रिश्ते बस एहसास के होते हैं।
--------
दिल के होते हैं, पवित्र से होते हैं,
एक काल्पनिक तस्वीर से होते हैं,
पर राधा-कृष्ण से होते हैं...
कुछ रिश्ते बस एहसास के होते हैं।।

                              -अ.द.