कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

Feb 02 2020

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती

इंडिया इमोशंस न्यूज नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह सूचना नहीं मिल पाई है कि उन्हें क्या दिक्कत हुई है।

सोनिया गांधी पिछले कुछ सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से घिरी रही हैं। इसलिए राजनीति तौर पर उनकी सक्रियता भी पहले के मुकाबले कम हो गई है। चुनावी रैलियों में भी वह कम ही जाती हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष का पद छोड़ा तो उन्हें एक बार फिर पार्टी की बागडोर संभालनी पड़ी।