उत्तर प्रदेश : पुलिस के वेश में आए लोगों ने 2 बहनों से किया दुष्कर्म

Jan 27 2020

उत्तर प्रदेश : पुलिस के वेश में आए लोगों ने 2 बहनों से किया दुष्कर्म

इंडिया इमोशंस न्यूज संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के बहजोई में रविवार को पुलिस कांस्टेबल की वर्दी पहने कुछ लोगों ने दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। खबरों के मुताबिक, वर्दीधारी कार से आए और जबरन लड़कियों के घर में घुस गए। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों पर शराब के नशे में गलत आचरण करने का आरोप लगाया और फिर दोनों बहनों से पुलिस थाने चलने के लिए कहा।

वे बहनों को पास के जंगल में ले गए और बारी-बारी से उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। बहनों ने कुछ समय बाद घर लौटकर परिवार को आपबीती सुनाई। परिजन बहजोई पुलिस थाने गए, जहां उन्हें बताया गया कि उनके घर पर किसी कांस्टेबल को नहीं भेजा गया था।

इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।