AFGHANISTAN: हेरात से दिल्ली आ रहा यात्री विमान हुआ क्रेश, प्लेन में थे 110 लोग सवार

Jan 27 2020

AFGHANISTAN: हेरात से दिल्ली आ रहा यात्री विमान हुआ क्रेश, प्लेन में थे 110 लोग सवार

इंडिया इमोशंस न्यूज काबूल। हेरात से दिल्ली आ रहे एक यात्री विमान सोमवार को अफ्रगानिस्तान के पूर्वी गजनी प्रांत में क्रेश हो गया है। इस विमान में110 लोग सवार थे। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1.10 बजे एरियाना अफगान एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह जिस इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, वह तालिबान के नियंत्रण में बताया जा रहा है।

हेरात हवाई अड्डे के कंट्रोल टॉवर के अधिकारियों ने बताया कि विमान एरियाना अफगान एयरलाइंस का था। इसमें 110 लोग सवार थे और यह हेरात से दिल्ली के लिए उड़ान भर रहा था।

गजनी प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि देह याक जिले में स्थानीय समयानुसार 1.10 बजे विमान हादसे का शिकार हुआ है,यह इलाका तालिबान के नियंत्रण में है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पूरा गजनी प्रांत पहाड़ी इलाका है जो हिंदूकुश की तलछटी में बसा हुआ है।