अमजदिया फाउंडेशन ने बड़ी धूमधाम से मनाया पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन

Nov 10 2019

अमजदिया फाउंडेशन ने बड़ी धूमधाम से मनाया पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन

इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। हर वर्ष की तरह मिस्रपुर कुर्सी रोड स्थित अमजदिया फाउंडेशन की तरफ से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से कुरानीखानी, फातिहा, जश्ने मिलाद एवं सूफी समा के साथ-साथ विशाल भंडारा आयोजन किया गया।
इस मौके पर अमजदिया फाउंडेशन एवं भारतीय अधिवक्ता न्यायिक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी अमजद खान (चिश्ती) एडवोकेट ने कहा कि मोहम्मद साहब दुनिया में शांति एवं भाई चारा कायम रखने के लिए जीवन भर कार्य किए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम की सबसे खास बात यह है कि हजारों की संख्या में प्रतिवर्ष सभी धर्म के लोग उपस्थित होते हैं, इसलिए कार्यक्रम को गंगा-जमुना तहजीब का प्रतीक माना जा सकता है।
इसी दौरान अमजद खान एडवोकेट ने सैकड़ों साल से विवादित अयोध्या प्रकरण पर देश की सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को तहे दिल से स्वीकार करते हुऐ
देश की जनता से शांति और सद्भावना कायम रखने की लोगो से अपील की।
इस कार्यक्रम में आशीष द्विवेदी (एडवोकेट), आस मोहम्मद (एडवोकेट), अफरोज अलाउद्दीन, राजकरण, राम सजीवन, राजन पांडे, अजीत सिंह, महेश शुक्ला, आशू, राज, राजू गुप्ता, संतोष भारद्वाज, अनिल यादव, फिरोज आलम खान ,सलीम अहमद, जगदीश मौर्या, इस्लाम भाई, सोरभ शुक्ला, विकास सिंह, कुनाल, मनीत, आलोक, अमरेंद्र सिंह, रियाजुल सलमानी, रामू यादव, इमरान खान, अशफाक व मनीष आदि उपस्थित रहें।