धनतेरस : झाड़ू क्यों है मां लक्ष्मी का निशान, जानें धनतेरस के बारे में सबकुछ

Oct 25 2019

धनतेरस : झाड़ू क्यों है मां लक्ष्मी का निशान, जानें धनतेरस के बारे में सबकुछ

इंडिया इमोशंस न्यूज धनतेरस का पर्व कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की त्रयोतशी को यानी आज धूमधाम से मनाया जा रहा है। धनतेरस के दिन लक्ष्मी पूजा, धनवंतरि भगवान की पूजा और नए वाहन, आभूषण बर्तनों की खरीदारी का चलन है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन सोने या चांदी का सामान और बर्तन खरीदने से मां लक्ष्मी की कृपा आती है और संपन्नता आती है। मान्यता है कि धनतेरस को खदीदारी करने से धन का भंडार कभी खाली नहीं होगा। राशियों के अनुसार खरीदारी करने पर वर्ष भर धन, सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन भगवान धनवंतरी समुद्र मंथन से प्रकट से प्रकट हुए थे इसलिए इस दिन धनवंतरी जयंती भी मनाई जाती है। धनतेरस के दिन आयु, अच्छे स्वास्थ्य और धन के लिए भगवान धन्वन्तरि और मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है।