बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान, मस्जिद में दो धमाकों से 18 लोगों की मौत, 50 घायल

Oct 18 2019

बम धमाकों से दहला अफगानिस्तान, मस्जिद में दो धमाकों से 18 लोगों की मौत, 50 घायल

इंडिया इमोशंस न्यूज अफगानिस्तान। अफगानिस्तान एक बार फिर धमाकों से दहल उठा है। शुक्रवार को नंगरहार प्रांत के एक मस्जिद में दो धमाके हुए। धमाके में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं इस विस्फोट में 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। यह धमाका उस वक्त हुआ जब लोग मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। मस्जिद में बड़ी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे थे, इसी दौरान धमाका हो गया।

बताया जा रहा है कि धमाकों के बाद मस्जिद में कोहराम मच गया। लोग इधर-ऊधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।