यूपी सरकार का यू-टर्न, 25 हजार होमगार्ड जारी रखेंगे ड्यूटी

Oct 24 2019

यूपी सरकार का यू-टर्न, 25 हजार होमगार्ड जारी रखेंगे ड्यूटी

इंडिया इमोशंस न्यूज दिवाली पर उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्डों की खुशियां फीकी नहीं होने दी हैं। सरकार ने 25 हजार होमगार्डों की ड्यूटी जारी रखने के निर्देश जारी किए हैं। गुरुवार को अपर प्रमुख सचिव गृह ने त्योहार पर होमगार्ड को बजट के हिसाब से गार्डों की ड्यूटी लगाने जाने का अदेश जारी कर दिया।
प्रदेश के होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान भी सरकार के फैसले के खिलाफ होमगार्ड के साथ खड़े थे। जबकि 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस महकमे के बजट से लगाए गए 25 हजार होमगार्ड की सेवाएं लेने से पुलिस महकमे ने मना कर दिया है।

एडीजी पुलिस मुख्यालय बीपी जोगदंड ने इस संबंध में आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रदेश में खलबली मच गई। होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान को मोर्चा संभालना पड़ा। इस आदेश पर उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से वार्ता करने के साथ भरोसा दिलाया था कि होमगार्ड पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।