आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने रामपुर सीट जीती

Oct 24 2019

आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने रामपुर सीट जीती

इंडिया इमोशंस न्यूज रामपुर। उत्तर प्रदेश में रामपुर विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार और सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फातिमा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार भारत भूषण को हराया है। तंजीन फातिमा से बीजेपी के उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता रामपुर से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर उपचुनाव में कुल 7 उम्मीदवार मैदान थे। आपको बताते जाए कि रामपुर से सांसद आजम खान पर अस्सी से ज्यादा मामले दर्ज है।