UP उपचुनाव 2019 : 11 सीटों पर उपचुनाव, BJP ने 7 और SP ने 3 सीट जीती

Oct 24 2019

UP उपचुनाव 2019 : 11 सीटों पर उपचुनाव, BJP ने 7 और SP ने 3 सीट जीती

इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। उत्तर प्रदेश में फिलहाल भाजपा सरकार है। सरकार की कमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में है। 21 अक्टूबर को यहां 11 सीटों पर विधानसभा के लिए उपचुनाव हुए थे। गुरुवार को इसके नतीजे सामने आए। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार भाजपा ने 7, समाजवादी पार्टी (सपा) ने 3 और अपना दल (सोनीलाल) ने 1 सीट जीती।