BJP हमको न सिखाए राष्ट्रवाद : दुष्यंत चौटाला

Oct 15 2019

BJP हमको न सिखाए राष्ट्रवाद : दुष्यंत चौटाला

इंडिया इमोशंस न्यूज चंडीगढ। जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janta Party) नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) ने भारतीय जनता पार्टी ( Bharatiya Janta Party) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह हमें राष्ट्रवाद नहीं सिखा सकती। भारत के लिए जिन लोगों ने जानें कुर्बान की हैं, उनसमें सबसे ज्यादा संभवतः हरियाणा से हैं। शायद जितने जवान हमारे बॉर्डर की सुरक्षा में शहीद हुए, उतने तो शायद गुजरात के जवान आज तक सेना में भर्ती भी नहीं हुए होंगे।

दुष्यंत चौटाला ने कहा, हरियाणा का कोई ऐसा गांव नहीं है, जहां कोई शहीद न हुआ हो। हमें इस भूमि पर गर्व है, जिसने हमें देश के लिए मजबूत बनाया है। सीमा पर तैनात, चाहे वह चीन की सीमा हो या पाकिस्तान की, हर 10वां जवान हरियाणा से है।