नेपाल में बड़ा बस हादसा, 11 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल

Oct 11 2019

नेपाल में बड़ा बस हादसा, 11 यात्रियों की मौत, 25 से ज्यादा घायल
Demo Pic

इंडिया इमोशंस न्यूज नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में एक बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, हेलम्बू यातायात की बस भोट सिया से काठमांडू जा रही थी। बस बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए।

बस में 50 से अधिक यात्री थे। डीएसपी माधव काफले के अनुसार, मृतकों और घायलों की संख्या अभी बढ़ सकती है। बचाव कार्य में सुरक्षाकर्मी लगे हुए हैं। एंबुलेंस और हेलीकॉप्टर से बचाव कार्य किया जा रहा है।