कानपुर में डबल मर्डर : पति ने की पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या

Oct 11 2019

कानपुर में डबल मर्डर : पति ने की पत्नी व उसके प्रेमी की हत्या

इंडिया इमोशंस न्यूज कानपुर के नर्वल थाना क्षेत्र के नरौरा गांव में शुक्रवार तड़के पति ने अवैध संबंधों में पत्नी और उसके प्रेमी की गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद हत्यारोपित पति ने खुद ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी पर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे।

नरौरा गांव निवासी राजेश कुमार कुरील मजदूरी करता है। उसके तीन बच्चे हैं। पुलिस के अनुसार राजेश के घर रिश्तेदार (फूफा का बेटा) फतेहपुर निवासी मनीष का आना जाना था। पत्नी सुनीता के अवैध संबंध थे। गुरुवार देर शाम मनीष राजेश के घर पहुंचा था। राजेश ने मनीष और सुनीता को एक साथ देखा तो अपना आपा खो दिया और धारदार हथियार से दोनों की गला रेतकर हत्या कर दी।

राजेश की सूचना पर पुलिस फोर्स पहुंची औऱ उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव में सूचना फैलने पर सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों की घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गयी। घटना की जानकारी पाकर शुक्रवार सुबह एसएसपी अनंत देव भी मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि अवैध संबंधों के चलते पति ने हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।