बालिया जेल में भरा बारिश का पानी, 5 सौ कैदी दुसरे जिलों की दो जेलों में किये गये शिप्ट

Sep 30 2019

बालिया जेल में भरा बारिश का पानी, 5 सौ कैदी दुसरे जिलों की दो जेलों में किये गये शिप्ट
बलिया जेल का एक दृश्य

इंडिया इमोशंस न्यूज बलिया। लगातार पांच दिनों से हो रही भारी बारिश से जिला जेल में पानी भर जाने के कारण 500 कैदियों को दुसरे दो जिलों के जिलों में शिप्ट किये गये हैं। बलिया जिले के 200 से ज्यादा गांव पानी से जलमग्न हो गए। बलिया जेल में करीब नौ सौ कैदी बंद हैं। जेल अधीक्षक ने डीएम व जेल के अधिकारियों से बात करके  रविवार की शाम इजाजत मिलने के बाद जेल प्रशासन ने कैदियों की शिफ्टिंग शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी मजिस्ट्रेट राम आसरे ने बताया कि 500 कैदियों को आजमगढ़ व अन्य कैदियों को अंबेडकरनगर जेल स्थानांतरित किया गया। इनमें 45 महिला कैदी भी शामिल हैं। कैदियों को ले जाने के लिए जेल प्रशासन को आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसें मुहैया कराई।