मुंबई : आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, 29 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

Oct 05 2019

मुंबई : आरे कॉलोनी में पेड़ काटने के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, 29 लोग गिरफ्तार, धारा 144 लागू

इंडिया इमोशंस न्यूज मुंबई। मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद से ही यहां पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की।

आरे कॉलोनी की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। हालत यह है कि कई किलोमीटर पहले ही लोगों के अंदर घुसने पर रोक लगा दी गई है और धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस बवाल के बीच 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरे जाने की बात कही थी।

पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए तत्काल सुनवाई से बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया इनकार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरे ऐक्टिविस्टों द्वारा पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए दायर याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस एससी धर्माधिकार ने तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को अप्रोच करने को कहा।

कॉलोनी के तीन किलोमीटर तक के इलाके में किसी को पुलिस आने की इजाजत नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अब इसको लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गहरी नाराजगी जताई है।

उद्धव ठाकरे बोले-सरकार बनी तो आरे में पेड़ों का खून करने वालों को सबक सिखाएंगे
मुंबई में आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने जाने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गहरी नाराजगी जताई है। शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि सत्ता में आते ही जिन लोगों ने पेड़ों का खून किया है उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि आरे में पेड़ों को काटने का मुद्दा अभी के लिए मेरे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।

पुलिस ने मुझे जबरन हटाया- प्रियंका चतुर्वेदी
आरे मामले पर शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पुलिस ने जबरन मौके से हटा दिया, जबकि मैं कानून का उल्लंघन नहीं कर रही थी। पुलिस मुझे बता भी नहीं रही है कि मुझे कहां ले जाया जा रहा है।'

शिवसेवना का बीजेपी पर हमला...
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा,'जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना है संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है।' आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, 'मुंबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।'

यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है...
इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि आरे कॉलोनी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। यह मामला आदित्य बनाम सीएम का नहीं है। यह मामला बीजेपी बनाम शिवसेना का भी नहीं है। यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है।' बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर होने वाले चुनाव में भले ही शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन हो, लेकिन शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे आरे के जंगलों पर गठबंधन से अलग राय रखते हैं।

बॉलीवुड स्टार्स ने जताया विरोध...
इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, फिल्मकार ओनिर समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। काटे जा रहे पेड़ों के वीडियो को ट्वीट कर रहे हैं। विरोध में लोग यह भी लिख रहे हैं कि आरे कॉलोनी को बर्बाद किया जा रहा है।

पीएम मोदी को पत्र...
आरे जंगल में पेड़ों को काटने के विरोध में पर्यावरणविद और वकील गॉडफ्रे पिमेंता ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए था। हम उम्मीद करते हैं कि आरे मिल्क कॉलोनी की सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाए जाएंगे।

क्या है पूरा मामला...
दरअसल, मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है। इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है। इसी बात का पर्यावरणविद और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

इंडिया इमोशंस न्यूज मुंबई। मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद से ही यहां पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की।
आरे कॉलोनी की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। हालत यह है कि कई किलोमीटर पहले ही लोगों के अंदर घुसने पर रोक लगा दी गई है और धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस बवाल के बीच 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरे जाने की बात कही थी।
पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए तत्काल सुनवाई से बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया इनकारबॉम्बे हाई कोर्ट ने आरे ऐक्टिविस्टों द्वारा पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए दायर याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस एससी धर्माधिकार ने तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को अप्रोच करने को कहा।
कॉलोनी के तीन किलोमीटर तक के इलाके में किसी को पुलिस आने की इजाजत नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अब इसको लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गहरी नाराजगी जताई है।
उद्धव ठाकरे बोले-सरकार बनी तो आरे में पेड़ों का खून करने वालों को सबक सिखाएंगेमुंबई में आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने जाने पर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गहरी नाराजगी जताई है। शिवसेना प्रमुख ने कहा है कि सत्ता में आते ही जिन लोगों ने पेड़ों का खून किया है उन्हें सबक जरूर सिखाएंगे। उन्होंने कहा है कि आरे में पेड़ों को काटने का मुद्दा अभी के लिए मेरे लिए सबसे बड़ा मुद्दा है।
पुलिस ने मुझे जबरन हटाया- प्रियंका चतुर्वेदीआरे मामले पर शिवसेना की प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा, 'मुझे पुलिस ने जबरन मौके से हटा दिया, जबकि मैं कानून का उल्लंघन नहीं कर रही थी। पुलिस मुझे बता भी नहीं रही है कि मुझे कहां ले जाया जा रहा है।'
शिवसेवना का बीजेपी पर हमला...शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा,'जलवायु परिवर्तन पर केंद्र सरकार के मंत्रालय का कोई मतलब नहीं है। मुंबई मेट्रो के निर्माण के साथ प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में बात करना है संवेदनहीनता है। आरे के आसपास के क्षेत्र में पर्यावरण को तबाह किया जा रहा है। अहंकार की लड़ाई इसे बनाने के उद्देश्य को नष्ट कर रही है।' आदित्य ठाकरे ने आगे कहा, 'मुंबई मैट्रो उन सभी चीजों को खत्म कर रहा है जिसकी बात भारत ने यूएन में की थी।'
यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है...इससे पहले भी आदित्य ठाकरे ने मैट्रो कार शेड के लिए आरे की जंगल को काटने की बात पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आदित्य ठाकरे ने कहा था कि आरे कॉलोनी को नहीं तोड़ा जाना चाहिए। यह मामला आदित्य बनाम सीएम का नहीं है। यह मामला बीजेपी बनाम शिवसेना का भी नहीं है। यह मामला मुंबई बनाम एनवायरमेंट का है।' बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर होने वाले चुनाव में भले ही शिवसेना और बीजेपी के बीच गठबंधन हो, लेकिन शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे आरे के जंगलों पर गठबंधन से अलग राय रखते हैं।
बॉलीवुड स्टार्स ने जताया विरोध...इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, फिल्मकार ओनिर समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी ट्विटर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। काटे जा रहे पेड़ों के वीडियो को ट्वीट कर रहे हैं। विरोध में लोग यह भी लिख रहे हैं कि आरे कॉलोनी को बर्बाद किया जा रहा है।
पीएम मोदी को पत्र...आरे जंगल में पेड़ों को काटने के विरोध में पर्यावरणविद और वकील गॉडफ्रे पिमेंता ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की थी। पत्र में कहा गया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन सबका साथ सबका विकास को ध्यान में रखते हुए फैसला लेना चाहिए था। हम उम्मीद करते हैं कि आरे मिल्क कॉलोनी की सुरक्षा के लिए कई अहम कदम उठाए जाएंगे।
क्या है पूरा मामला...दरअसल, मुंबई के आरे क्षेत्र में एक मेट्रो कार शेड बनना है। इस मेट्रो कार शेड को बनाने में लगभग 2700 पेड़ काटे जाने है। इसी बात का पर्यावरणविद और स्थानीय लोग विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि इससे पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।