डी.पी.एस.के सभी छात्रों एक साथ प्रार्थना सभा के बाद किया रावण दहन

Oct 05 2019

डी.पी.एस.के सभी छात्रों एक साथ प्रार्थना सभा के बाद किया रावण दहन

इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। जानकीपुरम् के दिल्ली पब्लिक स्कूल में विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी विद्यार्थियों ने एक साथ शनिवार को विशेष प्रार्थना सभा किया गया। मीडिया प्रभारी अंशुल गुप्ता ने बताया, कि विद्यार्थियों में इस त्योहार को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। विजयादशमी कार्यक्रम में माँ दुर्गा के नौ रूपों की जो धुनिची (प0 बंगाल), गरबा (वृदांवन मुख्यतः गुजरात), डांडिया (गुजरात) नृत्यनाटिका के द्वारा प्रदर्शित किया गया। श्री राम के भजन गाने साथ ही आज के रावण के दस बुराइयों को बच्चों द्वारा प्रदर्शित कर उसे खत्म करने की नसीहत भी दी गई । अंत में शिक्षकों ने डांडिया नुत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम का अंत किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या नीरू भास्कर ने अंत में सभी को विजयाशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यदि हमें रावण का अंत करना है,तो अपने अंदर व्याप्त बुराइयों को सबसे पहले खत्म करें,तभी राम नाम का सार्थकता एवं सिद्ध होगा। इस कार्यक्रम के बाद रावण का दहन किया।