चौधरी चरण एयरपोर्ट में इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
इंडिया इमोशंस न्यूज लखनऊ। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस में काम करने वाली एयर होस्टेस प्रियंका की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। बताया जाता है,कि शुक्रवार रात उसको चक्कर आने की शिकायत बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने आज दम तोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस प्रियंका को शुक्रवार चक्कर आने लगे थे। जिससे एयरपोर्ट स्टाफ ने उसके भाई को रात 11 बजे फोन करके जानकारी दी थी। इंस्पेक्टर सरोजनीनगर ने बताया जा रहा है कि पहले प्रियंका को लाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद एसकेडी हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका अस्थमा की मरीज़ थी। परिजनों ने किसी भी तरह का संदेह जाहिर नहीं किया है। मृतका के परिजनों अभी किसी के खिलाफ कोई तहरीर नही दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।