पेरिस के पुलिस हेडक्वार्टर में चाकू से हमला, चार अधिकारियों की मौत; हमलावर मारा गया

Oct 03 2019

पेरिस के पुलिस हेडक्वार्टर में चाकू से हमला, चार अधिकारियों की मौत; हमलावर मारा गया

इंडिया इमोशंस न्यूज फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत एक व्यक्ति ने गुरुवार को चार अधिकारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जांचकर्ताओं ने संदेह जताया है यह कार्यस्थल पर झगड़े की वजह से जानलेवा हमला किया गया। इसे फ्रांस में पुलिस पर हुए बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। हमलावर पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था।

एएफपी की खबर के मुताबिक, लंच के वक्त हुए हमले के बाद ऐतिहासिक पेरिस के सेंटर को चारों तरफ से घेर दिया गया। अमूमन पर्यटकों की भीड़भाड़ वाली इस जगह पर दर्जनों पुलिस और आपातकाली गाड़ियां मौजूद थी।

इमारत के करीब की एक एक मेट्रो स्टेशन जो नोट्रे डेम कैथेड्रल के करीब है उसके साथ ही अन्य पर्यटकों के प्रमुख आकर्षक स्थलों को बंद कर दिया गया।