भारत vs दक्षिण अफ्रीका : मयंक ने जमाया दोहरा शतक

Oct 03 2019

भारत vs दक्षिण अफ्रीका :  मयंक ने जमाया दोहरा शतक

इंडिया इमोशंस न्यूज विशाखापट्टनम। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में गुरुवार को तीन मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल जारी है। लंच के बाद अंतिम समाचार मिलने तक भारत के 118 ओवर में 431/4 रन हो गए थे। मयंक अग्रवाल (210) क्रीज पर हैं। आज आउट होने वाले भारतीयों में रोहित शर्मा (176), चेतेश्वर पुजारा (6), कप्तान विराट कोहली (20) और उप कप्तान अजिंक्य रहाणे (15) के नाम हैं। इससे पहले भारत ने आज सुबह अपनी पारी 202/0 रन से आगे बढ़ाई। पहले दिन बरसात के कारण अंतिम सत्र का खेल पूरा नहीं हो पाया था।