उत्तराखंड : देवप्रयाग में पहाड़ का मलबा गाड़ी पर गिरा, 5 लोगों की मौत

Sep 28 2019

उत्तराखंड : देवप्रयाग में पहाड़ का मलबा गाड़ी पर गिरा, 5 लोगों की मौत

इंडिया इमोशंस न्यूज देवप्रयाग। उत्तराखंड के देवप्रयाग में शनिवार को एनएच-58 पर तिनधारा के पास एक गाड़ी पर पहाड़ का मलबा गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी में 10 श्रद्धालु थे। यह हादसा भूस्खलन के कारण हुआ है।

गाड़ी पर मलबा गिरने की इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 अन्य घायलों में 3 की हालत गंभीर है। रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आपको बताते जाए कि बिहार, उत्तर प्रदेश के साथ ही उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है। उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ जाती है। इस साल उत्तराखंड में बारिश की वजह से भूस्खनल की कई घटनाएं देखने को मिली हैं।