सीओ गोमतीनगर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, किया प्रदर्शन

Sep 28 2019

सीओ गोमतीनगर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, किया प्रदर्शन

indiaemotions news network, लखनऊ। सीओ गोमतीनगर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के विजयंत खंड स्थित आवास पर पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष नेतृत्व में शनिवार को करीब 150 लोगों की भीड़ सीओ कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथपांव फूल गये और पुलिस जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंच कर उन्हें वहीं रोका। भाजपाई ने सीओ गोमतीनगर गैर जनपद ट्रांसफर करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन की जानकारी पाकर सीओ कैंट संतोष सिंह और चिनहट पुलिस मनाने में लग गई।


मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर श्रीवास्तव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के मुताबिक, सीओ गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव अपने सर्किल के भू-माफिया को सरपरस्ती दे रहे हैं।

दबाव इतना है कि दारोगा जांच तक आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। आरोप है कि शिकायतकर्ताओं पर उल्टे समझौते का दबाव बनाया जाता है और मनमानी तरीके से लिखे मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लगा दी जाती है।

सीओ ने क्या दी सफाई
क्षेत्राधिकारी गोमतीनगर अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जिस भू-माफिया की बात भाजपा जिलाध्यक्ष कर रहे हैं। उसे वह जानते भी नहीं हैं। अगर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है तो कार्रवाई की जायेगी।

उनके द्वारा लगाये सभी आरोप निराधार हैं। जिन मुकदमों में कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं, उनमें ही फाइनल रिपोर्ट लगाई गई है। बाकी जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं, वो निराधार हैं।